निफ़्टी का 16 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए वीकली एनालिसिस

 Read in English

पिछले सप्ताह निफ्टी 50 ने 17850-18185 के दायरे में कारोबार किया जो पिछले सप्ताह के हमारे विश्लेषण के अनुरूप था जिसमे हमने कोई व्यापार नहीं करने का सुझाव दिया था। हमने 18200 के स्टॉप लॉस ( SL) के साथ 18090-18150 के स्तर के पास एक मंदी का सौदा लेने के लिए सुझाव दिया था। हमारे इस मंदी के सौदे मे कम से कम 63 अंक का लाभ  होना चाहिए क्योंकि शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 को निफ्टी 18145 का इंट्राडे हाई बनाकर 18027 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही हमने सुझाव दिया था कि अगर  अच्छे वॉल्यूम के साथ ,निफ्टी 18200 के ऊपर जाए  तो यहाँ खरीददारी का मौका मिलेगा, लेकिन निफ़्टी ने 18200 का स्तर तोड़ा ही नहीं। तो हमारा अध्ययन पिछले पांच सप्ताह तरह , इस सप्ताह भी सही रहा है 

आइए, अब हम आने वाले सप्ताह के लिए ट्रेडिंग का नज़रिया समझने के लिए निफ्टी का तकनीकी विश्लेषण करतें हैं ।

निफ्टी 50 तकनीकी विश्लेषण

साप्ताहिक चार्ट पर Doji कैंडल का बना है, लेकिन कीमत अभी भी बियरिश-क्रॉस सेट-अप के दोनों घटकों (09EMA और 21EMA) के बीच है। निफ़्टी ने एक फॉलिंग-वेज-पैटर्न भी बनाया है जो एक तेजी का संकेत है लेकिन भाव इस पैटर्न की ऊपरी ट्रेंड लाइन को नहीं तोड़ सका। इसलिए, जब तक आने वाले हफ्तों में यह ब्रेक-आउट नहीं होता है, तब तक हम कोई भी तेजी का सौदा नहीं ले सकते। इसलिए, साप्ताहिक चार्ट के अनुसार बाजार में लोगों का रुख उदासीन दिखा रहा है।


दैनिक चार्ट को देखते हुए, हम पाते हैं कि इंडेक्स ने 17 जनवरी 2023 को फॉलिंग-वेज-पैटर्न की ऊपरी ट्रेंड लाइन  के ऊपर एक ब्रेकआउट दिया था, साथ ही 18 जनवरी 2023 को एक बुलिश follow-up कैंडल  बनी थी, हालांकि उसके बाद कोई बढ़त दिखाई नहीं दी बल्कि 19 जनवरी 2023 को एक बेयरिश हरामी कैंडल बनी जोकि एक Doji कैंडल भी है यह दोनों ही बिकवाली के संकेत देते हैं। जिसे 20 जनवरी 2023 को बनने वाली रेड कैंडल ने 18 जनवरी की ग्रीन कैंडल के low के नीचे का क्लोज देकर कन्फर्म किया है यह क्लोज़ बेयरिश क्रॉस के दोनों मूविंग एवरेजस के नीचे हुआ है अर्थात बेयरिश क्रॉस भी रिटेस्ट हो चूका है इसीलिए हमारी अगले सप्ताह में ट्रेड की रणनीति बिकवाली की होनी चाहिए 

Hourly चार्ट को देखकर यह पता चलता है कि 20 जनवरी 2023 को निफ़्टी ने एक बियारिश क्रॉस (09 EMA below 21 EMA) बनाया है, इसलिए निफ़्टी के यहाँ से 17930 तक गिरने की संभावना है क्योंकि 17930 फलिंग वेज पैटर्न का रिटेस्ट ज़ोन है।

IIFL ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें

तीन अलग-अलग और महत्वपूर्ण समय-सीमाओं में इंडेक्स चार्ट का अध्ययन करने के बाद, हम देखते हैं कि साप्ताहिक चार्ट न तो तेजी और न ही मंदी का संकेत दे रहा है, जबकि daily और hourly चार्ट मंदी का संकेत दे रहे हैं। इसलिए, मैंने 18000 स्ट्राइक-प्राइस की कॉल को बेचकर और 18100 की कॉल को खरीदकर एक बियरिश स्प्रेड लिया है, जो 48.95 पॉइंट की जोखिम संभावना के साथ 51.05 पॉइंट के अधिकतम लाभ की संभावना प्रदान करता है। 18183.75 के ऊपर, जो कि पिछले सप्ताह का उच्चतम स्तर है, सख्त स्टॉप लॉस रखा गया है, जो हमारी प्रेडिकशन के गलत होने पर हमारी पूंजी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

निफ़्टी ऑप्शंस-ओपन-इंटरेस्ट और संस्थागत निवेशकों के खरीद-बिक्री

जब हम ऑप्शंस के ओपन इंटरेस्ट चार्ट को देखते हैं, तो हम देखते हैं कि शुक्रवार 20 जनवरी 2023 को 18100 के स्ट्राइक-प्राइस पर अच्छी मात्रा में कॉल्स बेची गईं हैं , जबकि इतनी मात्रा में  पुट्स किसी भी स्ट्राइक-प्राइस नहीं बेचीं गईं हैं। आउटस्टैंडिंग  ओपन इंटरेस्ट डेटा 18100-स्ट्राइक-प्राइस की कॉल पर उच्चतम ऑप्शन राइटिंग दिखा रहा है, जिससे थोड़ी कम कॉल राइटिंग18200 की स्ट्राइक पर  दिख रही  है। इसलिए, 18100-18200 मंदी के ट्रेडों को शुरू करने के लिए एक रेजिस्टेंस क्षेत्र बन जाता है।

संस्थागत आंकड़े बताते हैं कि DII द्वारा 3383.72 की शुद्ध खरीद के मुकाबले FII ने पिछले सप्ताह 2461.03 करोड़ रुपये की बिक्री की है। इसका मतलब है कि 922.63 करोड़ रुपये की शुद्ध संस्थागत खरीद हुई है जो थोड़ा तेजी का संकेत है। इसलिए, मंदी के सभी ट्रेडों को अपेक्षाकृत सख्त स्टॉप लॉस के साथ लिया जाना चाहिए।

 निष्कर्ष

हम अपने उपर्युक्त निफ्टी विश्लेषण में देख सकते हैं कि तकनीकी अध्ययन और  ऑप्शन डेटा मंदी का संकेत दे रहें हैं , हालांकि संस्थागत आंकड़े तेजी के संकेत दे रहे हैं। इसलिए, मैंने 17930 के पहले लक्ष्य और 17800 के दूसरे लक्ष्य के लिए 18200 पर सख्त सोप लॉस के साथ 18020-18090 के स्तर के पास एक मंदी का सौदा लिया है।

नोट: मैंने जो डेटा और चार्ट्स में पढ़ा है वही यहाँ लिखा है। मैं नहीं जानता कि मैं अगले हफ्ते व्यापार करूंगा या नहीं। साथ ही, विश्लेषण के लिए उपयोग किया गया डेटा इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न वेबसाइट्स से लिया गया है और मैं सेबी अधिकृत विश्लेषक नहीं हूं, इसलिए डेटा को स्वयं भी चेक करें और कोई भी ट्रेड लेने से पहले विशेषज्ञों की राय लें।

Comments

संपर्क करें

Name

Email *

Message *