बजट सप्ताह के लिए निफ़्टी का विश्लेषण
शुक्रवार, 28 जनवरी,
2023 को 'निफ्टी 50' ने पिछले एक महीने के daily वॉल्यूम के दोगुने daily volume के
साथ 17800-17771 का सपोर्ट तोड़ा है। कुछ मार्केट निवेशक इसे 'ब्लड-बाथ' बता रहे हैं
जबकि कुछ इसे अच्छा करेक्शन बता रहे हैं और इसलिए वह इसे खरीदारी का मौका मान रहे हैं।
हो सकता है कि वे सभी सही हो, जैसे हम भी सही थे जब पिछले हफ्ते और उससे एक हफ्ते पहले
हमने इस गिरावट की पूर्वानुमान लगाया था। पिछले हफ्ते हमारे द्वारा बनाए गए 'नेट क्रेडिट
स्प्रेड' में अच्छा मुनाफा हुआ था क्यूँकि expiry day पर दोनों ऑप्शंस के प्राइस करीब
-करीब जीरो हो गए थे। हमने निफ़्टी में 18200 का SL भी बताया था जो हिट हो गया था क्योंकि
निफ़्टी का प्राइस 24 जनवरी 2023 को सुबह 09:37 बजे लगभग एक मिनट के लिए 18200.75 को
छू गया था। इसलिए, यदि हम Naked Option या Nifty Future में ट्रेड लेते, तो हम एक
Stop-Loss का ऑर्डर भी ज़रूर लगाते, और वह SL हिट भी हो गया होता, लेकिन क्योंकि मैंने
एक स्प्रेड (Hedge Position ) बनाई हुई थी, इसीलिए मुझे यह position अपने आप निकालनी
थी, तो यदि कुछ समय के लिए निफ़्टी का प्राइस 18200 से ऊपर टिका होता तो ज़रूर मैं अपनी
Hedge Position को निकाल देता परन्तु ऐसा हुआ ही नहीं। हालांकि, अगर मेरे पास एक
naked position होती और मेरा SL ऑर्डर हिट हो गया होता। और उसके बाद यदि निफ़्टी दोबारा
18090 के स्तर तक पहुंच जाता तब मैं फिर से
एंट्री कर लेता, क्यूंकि यह मंदी के ट्रेड के लिए हमारा एंट्री पॉइंट था (पिछले सप्ताहके तकनीकी विश्लेषण का निष्कर्ष देखें)।
आइए, अब हम आने वाले
सप्ताह के लिए ट्रेडिंग का नज़रिया समझने के लिए निफ्टी का तकनीकी विश्लेषण करतें
हैं ।
निफ्टी 50 तकनीकी विश्लेषण
साप्ताहिक चार्ट से पता
चलता है कि bullish cross (21EMA के ऊपर 09EMA) बरकरार है लेकिन निफ़्टी का Price दोनों
moving averages के नीचे बंद हुआ है, हालांकि अभी भी यह 50 हफ़्तों के exponential
moving average से ऊपर है जो की निफ्टी के लिए एक सपोर्ट लेवल के रूप में काम कर सकता
है। चूंकि यह support 17400 पर है, इसका मतलब, अभी भी निफ़्टी में 200 अंक तक की
गिरावट होने की गुंजाइश है और यदि निफ़्टी उस स्तर को भी तोड़ देता है, तो हमें
इसके बाद और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
अब hourly chart पर नजर
डालते हैं। बेयरिश क्रॉस (21EMA के नीचे 09EMA) अभी भी
बरकरार है। इससे भी स्पष्ट होता है कि इंडेक्स, बियरिश क्रॉस सेटअप को फिर से छूने
का प्रयास कर रहा है क्योंकि शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 की आखिरी कैंडल मारुबोज़ू कैंडल
जैसी बनी थी। इसलिए, हमें एक बियरिश ट्रेड में Entry तभी करनी चाहिए जब बियरिश क्रॉस
(21EMA के नीचे 09EMA) और 50EMA को निफ़्टी रिटेस्ट कर ले।
![]() |
IIFL ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें |
निफ़्टी ऑप्शंस-ओपन-इंटरेस्ट और संस्थागत निवेशकों के खरीद-बिक्री
ऑप्शंस के ओपन इंटरेस्ट
डेटा चार्ट से पता चलता है कि 18000, 18100, 17900 और 17800 के स्ट्राइक प्राइस के
पास 'कॉल ऑप्शंस' में अधिकतम ओपन इंटरेस्ट दिख रहा है, जबकि इन सभी स्ट्राइक प्राइस
पर 'पुट ऑप्शंस' में 'कॉल ऑप्शंस ' की तुलना में बहुत कम ओपन इंटरेस्ट दिख रहा है।
OI change के चार्ट से पता चलता है कि शुक्रवार,
27 जनवरी, 2023 को सभी स्ट्राइक पर कॉल में अच्छी वृद्धि हुई है।
FII-DII डेटा दर्शाता
है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बीते हफ्ते में 9253.18 करोड़ रुपये की बिकवाली
की हैं जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 7210.53 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। इसका
मतलब है कि पिछले हफ्ते ₹2141.65 करोड़ की शुद्ध बिक्री हुई है जो बाजारों के लिए एक
मंदी का संकेत देता है।
निष्कर्ष
हमारे उपर्युक्त विश्लेषण
के सभी अंशों के साथ-साथ अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट मंदी का रुख प्रदर्शित कर
रहे हैं। इसलिए, यदि निफ़्टी 17900-18000 जोन पर दोबारा जाती है, तो हम 18101 के ऊपर
के स्टॉप-लॉस के साथ, 17550 के पहले लक्ष्य और 17100-16960 के दूसरे लक्ष्य के लिए
एक मंदी का ट्रेड लेंगे। कुल मिलाकर, CY2023 के बजट सप्ताह के लिए हमारा निफ्टी पर
मंदी का पूर्वानुमान है।
नोट:
मैंने जो
डेटा और चार्ट्स में पढ़ा है वही यहाँ लिखा है। मैं नहीं जानता कि मैं
अगले हफ्ते व्यापार करूंगा या नहीं। साथ ही, विश्लेषण के लिए उपयोग किया गया डेटा इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न वेबसाइट्स से लिया गया है और मैं सेबी अधिकृत विश्लेषक नहीं हूं, इसलिए डेटा को स्वयं भी चेक करें और कोई भी ट्रेड लेने से पहले विशेषज्ञों की राय लें।

Comments
Post a Comment