निफ़्टी का अगले हफ्ते के लिए चार्ट और डेटा स्टडी।
Read in English 'निफ्टी 50' ने पिछले सप्ताह एक रेंज में कारोबार किया और इसलिए साप्ताहिक चार्ट पर डोजी कैंडल बनाया है। हमने भी अपने पिछले सप्ताह के विश्लेषण में बताया था कि आने वाले सप्ताह में हमें कोई भी ट्रेड लेने मौका नहीं मिल मिलेगा अर्थात बाजार दिशाहीन रहेगा और इसलिए हम निफ़्टी पर कोई ट्रेड लेने के पक्ष में नहीं थे। हमारे विश्लेषण की पुष्टि करते हुए बाजार ने साइडवेज कारोबार किया और कोई सौदा लेने का संकेत भी नहीं दिया। आइए, अब हम आने वाले सप्ताह के लिए ट्रेडिंग का नज़रिया समझने के लिए निफ्टी का तकनीकी विश्लेषण करतें हैं । निफ्टी 50 तकनीकी विश्लेषण जैसा कि ऊपर बताया गया है, साप्ताहिक चार्ट दर्शाता है कि निफ़्टी पर डोजी के प्रकार की कैंडल बन चुकी है। इसके अलावा, बुलिश क्रॉस (21EMA से ऊपर 09EMA) बरकरार है और कीमत निचले EMA पर स्थित है। इसका मतलब है कि साप्ताहिक चार्ट अभी भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं दे रहा है। दैनिक चार्ट को देखते हुए, हम देखते हैं कि बियरिश क्रॉस (21EMA के नीचे 09EMA) बरकरार है लेकिन कीमत ऊपरी EMA के नीचे बंद हुई। हमें दैनिक चार्ट पर भी भ्रामक संकेत मिल र...