निफ़्टी का 16 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए वीकली एनालिसिस
निफ्टी 01 दिसंबर 2022 से गिरावट के ट्रेंड में है और हम पिछले दो हफ्तों से अनुमान लगा रहे हैं कि यह 17500 तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अभी तक यह 17500 के स्तर तक नहीं पहुंच सका, लेकिन पिछले सप्ताह के विश्लेषण में बिकवाली के ट्रेड के लिए बताये गए स्तरों से अच्छी गिरावट हुई है। जैसा कि, 16 जनवरी 2023 से नया सप्ताह शुरू हो रहा है, तो चलिए आने वाले सप्ताह के लिए निफ्टी की दिशा का अनुमान लगाने के लिए, सूचकांक के चार्ट और ऑप्शंस के आकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
निफ्टी का टेक्निकल एनालिसिस
निफ़्टी के साप्ताहिक
चार्ट में दिख रहा है कि इसकी कीमत बुलिश क्रॉस (21 ईएमए के ऊपर 09 ईएमए) के दोनों
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेजों के ठीक बीच में है। चार्ट पर यह भी दिख रहा हैं कि निफ़्टी
एक सीमेट्रिकल ट्राइंगल पैटर्न के दूसरे आधार को बना रहा है लेकिन यह पैटर्न तभी सही
बन पायेगा जब बाज़ार निफ़्टी के पिछले सप्ताह के low को टूटने से बचा पाए। इसके अलावा साप्ताहिक चार्ट पर एक फॉलिंग-वेज-पैटर्न
भी बना हुआ है जो कि एक तेजी का संकेत है लेकिन, सिर्फ तभी, जब निफ़्टी की कीमत इसकी
अपर-ट्रेंडलाइन के ऊपर अच्छे वॉल्यूम्स के साथ साप्ताहिक क्लोजिंग दे। अर्थात निफ़्टी
17250-17260 जोन के ऊपर
बुलिश हो सकता है।
यदि
हम दैनिक चार्ट
को देखते हैं,
तो हम पाते हैं
कि बियरिश क्रॉस
(09 ईएमए के ऊपर
21 ईएमए) सेटअप बरकरार
है और 21 ईएमए
और 50 ईएमए ने मिलकर एक
और बियरिश क्रॉस (21 ईएमए के
ऊपर 50 ईएमए) बनाया है। इसके अलावा,
निफ़्टी की कीमत डाउन-ट्रेंडलाइन के ठीक नीचे
है, जो बेयरिश ट्रेड
लेने के लिए एक अच्छा स्तर हो
सकता है, हालांकि
17770-17760 एक मजबूत सपोर्ट
जोन बना हुआ है जो शायद मंदी के रास्ते में रुकावट बने। हालांकि, अगर यह निफ्टी-सपोर्ट
टूट जाता है,
तो अगला लक्ष्य
17511 होगा। इसलिए, 17800-17770 के लक्ष्य
के लिए 18150-18170 ज़ोन
पर स्टॉप लॉस
के साथ 18090 के
पास बेचना एक
अच्छी रणनीति हो
सकती है।
आइए hourly चार्ट पर एक नजर डालते हैं, यह दर्शाता है कि शुक्रवार को बुलिश क्रॉस (21 ईएमए के ऊपर 09 ईएमए) बन गया है, लेकिन निफ़्टी की कीमत डाउन-ट्रेंडलाइन के ठीक नीचे है, और वह भी उस डाउन-ट्रेंडलाइन के नीचे जहाँ से निफ़्टी चार बार गिर चुका है। इसलिए, मैं मानता हूं कि सूचकांक इन स्तरों से फिर से गिरेगा और बुलिश क्रॉस फॉर्मेशन का उल्लंघन करेगा; हालांकि इसका उल्टा भी हो सकता है।
विभिन्न समय-सीमाओं पर हमारे द्वारा किये गए निफ्टी टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, यह स्पष्ट है कि निफ़्टी के 18150-18200 क्षेत्र से नीचे रहने तक मंदी है। इसका मतलब है कि हम 17800-17700 के पहले लक्ष्य और 17511 के दूसरे लक्ष्य के लिए 18250-18270 पर स्टॉप-लॉस के साथ 18100-18200 के पास सेल ट्रेड ले सकते हैं। दूसरी ओर, यदि निफ्टी डेली चार्ट पर 18150 के ऊपर अच्छे वॉल्यूम्स के साथ बंद होता है, तो पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे स्टॉप लॉस के साथ एक तेजी का ट्रेड लिया जा सकता है।
निफ़्टी ऑप्शंस-ओपन-इंटरेस्ट और संस्थागत निवेशकों के खरीद-बिक्री
जैसा
कि नीचे दिए
गए वीडियो में
दिखाया गया है, शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को
17800-17900 के स्तर पर
बड़ी PUT राइटिंग हुई है और 18000 से ऊपर के सभी
लेवल पर अपेक्षाकृत
कम कॉल राइटिंग
हुई है। ओपन इंटरेस्ट डेटा चार्ट
यह भी दिखाता
है कि 17800-17900 एक
अच्छा पुट-राइटर्स-ज़ोन बन
गया है और
18000-18100 कमजोर कॉल-राइटर्स-ज़ोन है।
इसलिए, तेजी आने
की अधिक संभावना
है।
![]() |
| IIFL ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें |
निष्कर्ष
हम अपने उपर्युक्त विश्लेषण में देख सकते हैं कि निफ्टी का टेक्निकल एनालिसिस मंदी का संकेत दे रहा है जबकि ऑप्शंस डेटा और संस्थागत निवेशकों के आंकड़े तेजी का संकेत दे रहे हैं। इसलिए, जब तक सूचकांक 17900 और 18200 के बीच ट्रेड कर रहा है, तब तक हमें कोई भी ट्रेड लेने से बचना चाहिए। हालांकि, यदि आपको ट्रेड करना ही पड़े, तो 18200 से ऊपर के स्टॉप-लॉस के साथ 18090 पर एक मंदी का ट्रेड लें। यदि सूचकांक अच्छे वॉल्यूम्स के साथ 18200 के ऊपर बंद हो तो पिछले दिन के निचले स्तर के नीचे स्टॉप-लॉस के साथ एक बुलिश ट्रेड लें। टारगेट टेक्निकल एनालिसिस वाले सेगमेंट में दिए हुए लेवल्स के अनुसार रखें।
नोट:
मैंने जो
डेटा और चार्ट्स में पढ़ा है वही यहाँ लिखा है। मैं नहीं जानता कि मैं
अगले हफ्ते व्यापार करूंगा या नहीं। साथ ही, विश्लेषण के लिए उपयोग किया गया डेटा इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न वेबसाइट्स से लिया गया है और मैं सेबी अधिकृत विश्लेषक नहीं हूं, इसलिए डेटा को स्वयं भी चेक करें और कोई भी ट्रेड लेने से पहले विशेषज्ञों की राय लें।

Comments
Post a Comment