निफ़्टी का फ़रवरी 2023 के दूसरे सप्ताह के लिए विश्लेषण
हमारे पिछले सप्ताह के
रिसर्च में हमने निवेशकों को राय दी थी कि 'निफ्टी 50' में 17900-18000 के स्तर पर
बिक्री का ट्रेड ले सकतें है। यदि आप निफ़्टी 50 का दैनिक चार्ट देखेंगे, तो आपको पता
चलेगा कि निफ़्टी में 17972 के स्तर से 619 अंकों
की एक अच्छी गिरावट भी देखने को मिली। पिछले हफ्ते मैंने भी एक बियर कॉल स्प्रेड
के माध्यम से एक मंदी का ट्रेड लगाया था जिसमें मैंने अच्छा मुनाफा भी कमाया।
आइए, अब हम आने वाले
सप्ताह के लिए ट्रेडिंग का नज़रिया समझने के लिए निफ्टी का तकनीकी विश्लेषण करतें
हैं ।
निफ्टी 50 तकनीकी
विश्लेषण
साप्ताहिक चार्ट को देखने
से पता चलता है कि बुलिश क्रॉस (09EMA , 21EMA से ऊपर ) बरकरार है और पिछले हफ्ते का
बाजार दोनों EMA (9 और 21) से नीचे बंद हुआ
है, लेकिन यह अभी भी 50 सप्ताह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर है जिसने पिछले
सप्ताह एक अच्छे सपोर्ट लेवल के रूप में काम किया था। इसका मतलब है कि साप्ताहिक निफ्टी
चार्ट कोई स्पष्ट तेजी या मंदी का संकेत नहीं दे रहा है।
आइए , अब दैनिक चार्ट
पर एक नजर डालते हैं, यह 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज पर डबल बॉटम पैटर्न
(वीडियो देखें) को बनाता हुआ दिख रहा है। दैनिक चार्ट पर हमें दो तेजी के संकेत दिख
रहें हैं , एक 'डब्ल्यू' पैटर्न (डबल बॉटम) का बनना और दूसरा निफ़्टी का 200DEMA को
रीटेस्ट करना। यदि हम अन्य मूविंग एवरेज के प्लेसमेंट को देखते हैं, यहाँ बियरिश क्रॉस
(09EMA ,21 EMA से नीचे) बरकरार है और बाजार 50 DEMA और 21 DEMA के नीचे बंद हुआ हैं,
जो तेजी की चाल के लिए एक प्रतिरोध के रूप में कार्य कर सकता है।
![]() |
IIFL ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें |
कुल मिलाकर, अलग-अलग
टाइमफ्रेम पर मूविंग एवरेज का प्लेसमेंट और डबल बॉटम पैटर्न के गठन से हमे बाजार में
तेज़ी होने का पता चलता है, हालांकि 18000-18100 के स्तर पर एक मजबूत प्रतिरोध भी है
जो निफ़्टी को नीचे धकेलने के लिए काफी है। इस स्तर पर एक तेज़ी का ट्रेड बन सकता है
लेकिन स्टॉप लॉस 17353.40 पर लगाना होगा जोकि बहुत दूर है , इसलिए हमारी तरफ से यहां
बुलिश ट्रेड ना लेने की सलाह है। हां, अगर कोई चाहे तो लंबी अवधि के लिए निफ्टी-ईटीएफ
(जैसे कि SETFNIF50) को खरीद कर रखने का यह एक अच्छा स्तर है। यदि निफ्टी 18000 के स्तर के
आसपास कहीं भी एक बियरिश डेली कैंडल बनाता है, तो यहाँ एक मंदी का ट्रेड लेने की संभावना बन सकती है लेकिन इसमें
स्टॉप लोस उस दिन के उच्च स्तर के ऊपर रखना होगा।
निफ़्टी ऑप्शंस-ओपन-इंटरेस्ट और संस्थागत निवेशकों के खरीद-बिक्री
ऑप्शंस का ओपन इंटरेस्ट
डेटा चार्ट प्रदर्शित करता है कि शुक्रवार, 03 फरवरी 2023 को सभी स्तरों पर बहुत कम
कॉल राइटिंग के साथ सभी स्तरों पर अच्छी PUT राइटिंग हुई है। दूसरी ओर, यदि हम आउटस्टैंडिंग
ओपन इंटरेस्ट डेटा को देखें, तो हम देखते हैं कि 18000 पर एक बड़ी कॉल राइटिंग है और
17700 पर असाधारण PUT राइटिंग है। इसलिए, 18000 रेजिस्टेंस जोन है जो निफ्टी के ऊपर जाने में रुकावट बन सकता है। 17700 निफ़्टी को 200DEMA से ऊपर रखने के लिए एक सपोर्ट ज़ोन है।
यदि इनमें से कोई भी स्तर टूट जाता है, तो हम एक अच्छा ब्रेकआउट देख सकते हैं।
संस्थागत आंकड़े दिखा
रहे हैं कि एफआईआई ने पिछले सप्ताह 14445.05 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जबकि घरेलू
संस्थागत निवेशकों ने 14184.51 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। इसका मतलब है कि FII
- DII के आंकड़े अगले हफ्ते के कारोबार के लिए कोई स्पष्ट संकेत नहीं दे रहे हैं।
निष्कर्ष
हमारे उपर्युक्त विश्लेषण
से हमें पता चलता है कि बाजार में तेज़ी दिखाई दे रही है लेकिन 18000-18100 पर एक मजबूत
प्रतिरोध भी है, इसलिए मैं इस सप्ताह कोई भी ट्रेड लेने के पक्ष में नहीं हूं। हालांकि,
अगर कोई अभी भी ट्रेड करना चाहता है, तो वह लंबी अवधि के लिए इंडेक्स-ईटीएफ (index-ETF) को मौजूदा स्तरों पर खरीद सकता है। हाँ , अगर निफ्टी एक या दो दिन के लिए 18000 से ऊपर रहता है,
तो पिछले दिन के निचले स्तर के नीचे स्टॉप लॉस के साथ एक तेजी का ट्रेड लिया जा सकता
है।
नोट:
मैंने जो
डेटा और चार्ट्स में पढ़ा है वही यहाँ लिखा है। मैं नहीं जानता कि मैं
अगले हफ्ते व्यापार करूंगा या नहीं। साथ ही, विश्लेषण के लिए उपयोग किया गया डेटा इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न वेबसाइट्स से लिया गया है और मैं सेबी अधिकृत विश्लेषक नहीं हूं, इसलिए डेटा को स्वयं भी चेक करें और कोई भी ट्रेड लेने से पहले विशेषज्ञों की राय लें।

Comments
Post a Comment